नेहरु के जमाने से 2जी-जीजा जी सारे घोटाले कांग्रेस के नामः पंकज चतुर्वेदी

राजनीति। नेहरू के जमाने से जीप घोटाले से लेकर 2जी, 3जी, 4जी और जीजा जी सारे घोटाले कांग्रेस के नाम है। यह कहना है मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का। दरअसल ये पलटवार उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयान पर किया। जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बारात का घोड़ा बताया था।जिसपर पंकज चतुर्वेदी ने कहा पटवारी, जिनकी सरकार में सीएम ने मंत्रालय को दलाली का अड्डा बना दिया। सीएम के नज़दीकी लोगों पर छापे पड़े और करोड़ों की नक़दी बरामद हुई।कमलनाथ सरकार के दौरान कई धोटाले हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *