क्रिकेट फ़ॉर ऑल का उद्धाटन, साथ ही एमपीएल-वुमन ट्रॉफ़ी का भी अनावरण

क्रिकेट। क्रिकेट की दुनिया से सब वाक़िफ़ है, मध्य प्रदेश ने कई बड़े खिलाड़ी भी क्रिकेट को दिए हैं।मध्य प्रदेश में क्रिकेट की तरफ़ उत्सुकता को देखते हुए मध्य प्रदेश लीग एमपीएल टी-20 सिंधिया कप सीजन-2 की शुरुआत 12 जून से होगी। वहीं पहले सीजन की विजेता टीम जबलपुर रॉयल लॉयंस ने क्रिकेट फ़ॉर ऑल का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों कराया है। इस सीजन में खिलाड़ी की ओर से मैच में अर्धशतक लगाने पर 3 ज़रूरतमंद बच्चों को क्रिकेट किट्स दी जाएगी। वहीं इस ख़ास मौके पर एमपीएल वुमन ट्रॉफ़ी का भी अनावरण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *