जयपुर में सुनील कोठारी vs सुनीता मावर, जोधपुर-कोटा में भी कांटे की टक्कर, थोड़ी देर में वोटिंग

Feedback

आज 10 बजे से शुरू होगा मतदान, 3 बजे तक आएगा रिजल्ट

जयपुर में भाजपा का पलड़ा भारी, कांग्रेस को क्रॉस-वोटिंग की उम्मीद

Rajasthan Mayor Election 2026 Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान होगा. इसके साथ ही कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष चुना जाएगा. इन सभी जगहों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. 

वोटिंग खत्म होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी और आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए आज की तारीख तय की है. जयपुर नगर निगम में भाजपा ने सुनील कोठारी को और कांग्रेस ने सुनीता मावर को उम्मीदवार बनाया है. सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद हैं, जबकि सुनीता मावर वार्ड 118 से पार्षद हैं.

वहीं जोधपुर में भाजपा के प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला है. वहीं कोटा में भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन आमने-सामने हैं. इस Rajasthan Mayor Election 2026 में मतदान के साथ ही सभी की नजरें Rajasthan Mayor Election Results पर रहेंगी. लाइव अपडेट्स और नतीजों से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी.

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम समेत संबंधित नगर निकायों में आज मेयर और अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. दोपहर 3 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है. 

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के पास 78 पार्षद हैं. वहीं कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं. मेयर चुनाव में बहुमत के लिए 76 वोट जरूरी हैं. 14 सितंबर को 146 वार्डों के नतीजे आए थे. इसके तीन दिन बाद बाकी 4 वार्डों के नतीजे घोषित हुए. इसके साथ ही भाजपा ने 78 पार्षदों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.

ज्यादातर निर्दलीय पार्षदों के भी भाजपा खेमे के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुप्ता मावर की नजरें भाजपा में संभावित क्रॉस-वोटिंग पर हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है.
 

Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights:

होम

वीडियो

लाइव टीवी

न्यूज़ रील

मेन्यू

मेन्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *