41 की उम्र में एक्ट्रेस ने धूमधाम से रचाई दूसरी शादी, तलाक के 12 साल बाद बसाया घर, विदेशी दूल्हे संग किया Liplock
- 1/11
-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. जेनिफर ने अपने विदेशी बिजनेसमैन पति विलियम इश्माएल संग गोवा में फिर से ग्रैंड वेडिंग की है.
- 2/11
-
बता दें कि जेनिफर ने 41 साल की उम्र में जुलाई 2026 में विदेशी बिजनेसमैन विलियम इश्माएल संग यूनाइटेड किंगडम (यूके) में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी.
- 3/11
-
मगर यूके में हुई उनकी शादी में उनके करीबी लोग नहीं पहुंच पाए थे. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब इंडियन स्टाइल यानी पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी का जश्न मनाया.
- 4/11
-
इसके बाद एक्ट्रेस ने गोवा में अपने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हे राजा विलियम संग क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोबारा शादी रचाई.
- 5/11
-
जेनिफर की गोवा वेडिंग के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. एक्ट्रेस की गोवा वेडिंग में इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे. रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शब्बीर अहलूवालिया और करण वाही समेत शादी में कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से समा बांधा.
- 6/11
-
क्रिश्चियन वेडिंग में एक्ट्रेस पेस्टल कलर के वेस्टर्न गाउन में दुल्हन बनीं. लाइट मेकअप और साइड पार्टेड ओपन हेयर में एक्ट्रेस की खूबसूरती का जवाब नहीं है.
- 7/11
-
शादी में न्यूली मैरिड कपल ने कसमें-वादे भी खाए. एक्ट्रेस अपने दूल्हे राजा संग रोमांटिक होती हुई नजर आईं.
- 8/11
-
क्रिश्चियन वेडिंग में दूल्हा-दुल्हन जेनिफर और विलियम एक दूसरे को कई बार लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार देखते ही बनता है. फैंस दोनों को हमेशा साथ में यूं ही खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.
- 9/11
-
जेनिफर विंगेट की बात करें तो ये उनकी दूसरी शादी है. जेनिफर की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से अप्रैल 2012 को मुंबई में हुई थी. लेकिन उनका रिश्ता लंबा चला नहीं. 2 साल बाद कपल ने नवंबर 2014 में अलग होने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था.
- 10/11
-
तलाक के 12 साल बाद जेनिफर ने दूसरी शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है. वहीं, दूसरी ओर करण ने तलाक के तुरंत बाद ही बिपाशा बसु संग शादी करके घर बसा लिया था.
- 11/11
-
(All Photos: Social Media)
