मध्य प्रदेश टूरिज्म और मेसर्स सराप्लास्ट प्रा. लि. के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश टूरिज्म और मेसर्स सराप्लास्ट प्रा. लि. के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके अंतर्गत पंचमढ़ी में दो पिंक टॉयलेट लॉन्ज की स्थापना की जा रही है। यह समझौता 5 वर्षों के संचालन एवं रखरखाव योजना के साथ किया गया है।

प्रत्येक टॉयलेट की कुल लागत 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है, जिसे मेसर्स सराप्लास्ट प्रा. लि. द्वारा पूरी तरह से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड के अंतर्गत वहन किया गया है। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना है।

यह परियोजना पेय-प्रयोग शुल्क मॉडल और विज्ञापनों से होने वाली आय के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करेगी, जिसे टॉयलेट लॉन्ज के संचालन एवं रखरखाव में उपयोग किया जाएगा।

इन पिंक टॉयलेट्स का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। जिससे नए रोज़गार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *