7 विधायकों ने छोड़ी एनसीपी, एनडीपीपी को मिली बहुमत

राजनीति। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 7 विधायकों द्वारा सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल होने की जानकारी मिल रही है। जिससे नागालैंड में सीएम नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया है। इससे एनडीपीपी के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई है। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी और उसकी सहयोगी बीजेपी के बाद एनसीपी राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। जिसने 12 सीट जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *