मप्र वासियों को पीएम मोदी ने दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जम्बूरी मैदान में 31 मई शनिवार को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मातृशक्ति को प्रणाम किया। मोदी ने कहा कि आज कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट एमपी में सुविधाएं बढ़ाएँगे, विकास को गति देंगे और रोज़गार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *