पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश सारंग की जयंती को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा

सुभाष नगर खेल मैदान में होगा बुजुर्गों का सम्मान और सामुहिक विवाह सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा होंगे शामिल

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाह्न पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती 2 जून को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ-पितृ-भक्ति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर राजधानी के सुभाष नगर खेल मैदान में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *