पीएम मोदी के स्वागत के लिए सज रहा भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार 31 मई को जम्बूरी मैदान में होने जा रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। जिनके स्वागत के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को सजाया जा रहा है। उनके खास स्वागत के लिए शहर के कई स्थानों पर उनके होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। ऐसी ही चार इमली से होते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर जाने वाले रोड पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काम जारी देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *