नूतन कॉलेज में देवी अहिल्या जयंती का आयोजन

भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में लोकमाता देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन बुधवार को किया गया। हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित इन रचनात्मक गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में अपने कर्तव्य और दायित्वों के प्रति जागरुकता लाना है, जिससे युवा पीढ़ी बेहतर नागरिक बन सकें। इन गतिविधियों में लोकमाता देवी अहिल्या के जीवन के विभिन्न पहलुओं तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर आधारित निबंध, प्रश्न मंच तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक सहभागिता की इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा दीप्ति श्रीवास्तव, आयोजन के संयोजक डा के बी राय तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *