केंद्रीय मंत्री शिवराज को सोलर पैनल को लेकर दिया ज्ञापन

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद् मध्य प्रदेश भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, (कृषि विभाग, भारत सरकार) से नामदेव सामुदायिक भवन (जवाहर चौक, भोपाल) में रविवार को सप्रेम भेंट की। इस दौरान इंजी. अरुण नामदेव ने सभी समाजों के सामुदायिक भवनों पर सोलर पैनल लगाने के लिए ज्ञापन दिया। जिसपर शिवराज सिंह चौहान ने अपना आश्वासन दिया है। इस मौके पर भवन प्रभारी राम नामदेव और युवा जिला अध्यक्ष भोपाल आशीष नामदेव भी मौजूद थे। आशीष नामदेव ने सन 2013 में मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के साथ पुरानी कुछ यादों को ताज़ा किया, जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने अपना आशीर्वाद दिया। तो वहीं राम नामदेव ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *