मध्य प्रदेश में 21 जून को होगा सामूहिक योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर सामूहिक योगासन होगा। प्रदेश के सभी नगर निगमों से लेकर तहसील, विकासखंडों, नगर पंचायतों से लेकर ग्राम पंचायतों के साथ पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास होगा। योगा आयोजकों को केंद्रीय आयुष मंत्रालय की वेब लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य किया गया है। बारिश की स्थिति में योग के कार्यक्रम इनडोर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *