वट पूर्णिमा दीपदान महोत्सव कल

भोपाल। श्री बाँके बिहारी लाल जी मार्कडण्य मंदिर चौबदारपुरा तलैया भोपाल में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा बुधवार दिनांक 11 जून 2025 को शाम 7 बजे से वट पूर्णिमा दीपदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन श्री बाँके बिहारी लाल जी मार्कडेण्य मंदिर चौबदारपुरा तलैया भोपाल द्वारा किया जा रहा है। वटपूर्णिमा पर मन्वादि तिथि, गलांतिका ( भगवान् शंकर पर रखा गया मटका) के समापन पर ज्येष्ठा नक्षत्र, वृश्चिक का चन्द्र, वृषभ के सूर्य, मिथुन गुरु, ग्रीष्म ऋतु में ज्वालामुखी योग, चन्द्र ग्रहण तथा चन्द्र शान्ति निवारण एवं मनकामना के निमित्त नर्मदेश्वर महादेव के समक्ष शुद्ध घृत की 108 कपास की बत्तियों का दीपदान किया जाएगा। यह योग ज्येष्ठ मास, ज्येष्ठा नक्षत्र, पूर्ण चंद्रमा उदयातिथि पूर्णिमा पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *