बड़वानी का लिंबई गांव बना डरावना, 6 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश। बड़वानी का लिंबई गांव इन दिनों डरावना गांव बन चूका है। दरअसल यहां शाम होते ही लोग घरों में घूस जाते हैं और दिन में भी यहां पर सन्नाटा ही पसरा हुआ रहता है। इस गांव की आबादी मात्र क़रीब 3500 है। गांव वालों का दावा है कि इस गांव के 17 लोगों को किसी अज्ञात जानवर ने काटा था और इनमें से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वन मंडल अधिकारी बताते हैं कि सुरक्षा के लिए 24 घंटे गांव में 35 जवान गश्त कर रहे हैं। अब तक कोई जानवर नहीं दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *