भारत के कई राज्यों में पदस्थ आईएएस अधिकारियों ने मानव संग्रहालय में अध्ययन दौरा किया

भोपाल ।राज्य सिविल सेवा से पदोन्नति पाकर आईएएस बने अधिकारियों के 10 सदस्यीय दल जो कि भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में पदस्थ है, उन्होंने अपने अध्ययन दौरे में भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की विभिन्न अंतरंग एवं मुक्ताकाश प्रदर्शनियों का शनिवार को भ्रमण किया तथा समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संग्रहालय द्वारा कर रहे प्रयासों की सराहना की। आईएएस अधिकारियों के इस भ्रमण का संयोजन कुनाल राउत, तहसीलदार ने किया। संग्रहालय की ओर से हेमंत बहादुर सिंह परिहार, जनसंपर्क अधिकारी ने भ्रमण का समन्वयन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *