सिक्किम दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना आज सिक्किम दौरा ख़राब मौसम के कारण रद्द कर दिया है। जिस कारण पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन वर्चुअली किया और लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा सिक्किम में एडवेंचर और स्पोर्ट्स टूरिज़्म की भी बहुत संभावनाएं है। दुनिया के बड़े-बड़े कलाकार गड़गड़ाके की वादियों में आकर परफ़ॉर्म करें। भारत अब पहले से ज्यादा एकजुट है। भारतीयों को बाँटने की कोशिश नाकाम। पाक दुनिया के सामने बेनक़ाब हो गया है। हमने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के आतंकी अड्डे तबाह किए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर से पाक को करार जवाब मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *