कचरा लाओ और कैफे में चाय पीओ-खाना खाओ

भोपाल।कचरा और रद्दी दो और खाना खाओ, वो भी ऐसा नहीं जो आपको पसंद हो वो खाना खाओ। भोपाल के 10 नंबर बस स्टॉप पर जहां रोज़ाना चाय पीने के लिए लोग आते हैं। वहां एक ऐसा ही कैफे ओपन होने जा रहा है। जिसमें कचरा और रद्दी पर खाना और चाय दी जाएगी। इस कैफ़ को एक (एनजीओ) समूह द्वारा शुरू किया जा रहा है।अमित बताते है कि इस कैफे को उनकी पत्नी एक एनजीओ द्वारा ओपन कर रही है। जिसमें लोग अपने घर की रद्दी और कचरा लेकर आएँगे और उस कचरे के उचित दाम पर एक टोकन दिया जाएगा और उन्हें उस टोकन के मुताबिक खाना मिलेगा। इसमें निजी कैफों पर मिलने वाले मेन्यू ही लोगों को देखने को मिलेगा। इसको जल्द ओपन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *