‘हमें सशस्त्र बलों पर गर्व है…’, सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आया राहुल गांधी और खरगे का रिएक्शन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। भारती सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की है जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। भारत के विभिन्न नेताओं और हस्तियों ने पाकिस्तान के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए भारतीय सेना की तारीफ की है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी बयान सामने आ गया है।

क्या बोले राहुल गांधी?

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सशस्त्र बलों का ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है और आतंकियों के सभी 9 ठिकानों पर सटीक हमला किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा- “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!” वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के लिखा- “जय हिंद की सेना।”

कांग्रेस सशस्त्र बलों और सरकार के साथ- खरगे

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी X पर लिखा- “पाकिस्तान और Pok से संचालित आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *