Feedback
शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर
Shooting फाइनल में पहुंचीं सोनम-इलावेलिन
हॉकी में भारत ने उजबेकिस्तान को रौंदा
Table टेनिस और हॉकी में एक्शन जारी
भारत का पहला पदक पक्का
Hockey में दीपिका का कमाल
Table टेनिस में भारत ने इंडोनेशिया को धोया
Hockey Update: भारत ने उजबेकिस्तान पर बड़ी लीड ली
Teqball में फिर लगी निराशा हाथ
Swimming में अच्छी खबर
एशियन गेम्स का पहला गोल्ड जापान के नाम
हॉकी में भारत-उजबेकिस्तान की टक्कर जारी
Table Tennis Update: भारत ने 2-0 की बढ़त ली
Teqball: क्विमसी-अनस पहला सेट हारे
Table Tennis में एक्शन जारी
वुशू में सूरज का निराशाजनक प्रदर्शन
Teqball: ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारीं क्विमसी डिसूजा
शूटिंग में रोमांचक मुकाबला जारी
Teqball: पहला सेट हारीं क्विमसी डिसूजा
Asian Game Live: पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल
टेकबॉल-शूटिंग और वुशू में मेडल की उम्मीद
Asian Games में आज पहला दिन
जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियन गेम्स में भारत की ओर 503 खिलाड़ी (269 पुरुष और 234 महिला) हिस्सा ले रहे हैं. ये खिलाड़ी 34 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं. भारतीय दल में सबसे ज्यादा 74 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं. ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की पदक उम्मीदें भी इसी बड़े दल से जुड़ी होंगी. फील्ड हॉकी 40 खिलाड़ियों के साथ दूसरे बड़े खेलों में शामिल है.
क्रिकेट और शूटिंग में भारत के 30-30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कबड्डी में 24 सदस्यीय टीम उतरेगी. 2022 में हांगझोउ एशियन गेम्स के लिए भारत ने 661 खिलाड़ियों का दल भेजा था. यानी पिछली बार की तुलना में भारतीय दल छोटा है. हालांकि, हांगझोउ में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 106 पदक जीते थे, जो एशियन गेम्स में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. इस बार भारतीय खिलाड़ी उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरे हैं.
आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है. भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद की तिकड़ी ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई. इस पदक के साथ शूटिंग ने एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान की शुरुआत कर दी.
इलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं. क्वालिफाइंग राउंड में सोनम ने तीसरा स्थान (634.1 अंक) हासिल किया.जबकि इलावेनिल सातवें नंबर (633.5 अंक) पर रहीं. दोनों खिलाड़ी अब 11 बजे एक्शन में उतरेंगी.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कमजोर उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी. दीपिका ने भारत के लिए 8 गोल किए, जबकि 7 अलग-अलग भारतीय खिलाड़ियों ने भी गोल दागे.
टेबल टेनिस में मेन्स टीम स्पर्धा के अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से हो रहा है. उधर महिला हॉकी में भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के बाद उजबेकिस्तान पर 16-0 की लीड बना चुकी है.
A winning start for India as Suchika Tariyal (TAGG athlete) defeated Mongolia’s Altanchimeg Baigalmaa by 2–0 in the Mixed Martial Arts Women’s Traditional -60kg Quarterfinal.
With this victory, Suchika advances to the Semifinals and assures India of a medal as MMA makes its…
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सुचिका तारियाल ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलियाई एथलीट को हराकर ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसके साथ ही सुचिका ने कम से कम ब्रॉन्ज पक्का कर लिया. सुचिका अपना सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेलेंगी.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 11-0 की बढ़त बना ली है और तीसरा क्वार्टर अब तक पूरा भी नहीं हुआ है. दीपिका ने भारत के लिए इस मैच में छह गोल दागे हैं.
टेबल टेनिस की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है. इंडोनेशिया के खिलाफ अपने पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की. श्रीजा अकुला, दीया चिताले और यशस्विनी ने अपने-अपने एकल मैच जीते. भारतीय टीम अब दोपहर 12.30 बजे से सिंगापुर का सामना करेगी.
A strong start for Team India as the Women’s Table Tennis Team defeated Indonesia 3–0 in their Group F encounter.
Match 1: Sreeja Akula def. N. Maharani — 3–1
Match 2: Diya Chitale def. A. Nebuchadnezzar — 3–0
Match 3: Yashaswini Ghorpade def. C. Rasmi — 3–0
🇮🇳 Next Match:…
ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेल रही है. पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 4-0 से आगे है.
टेकबॉल की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत को निराशा हाथ लगी है. क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस वियतनामी जोड़ी के हाथों 0-2 से हार गए. इसके साथ ही टेकबॉल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई.
Indian debutants Quimcy Joaquim Dsouza & Mohd Anas Imran Beg put up a determined effort but went down 0–2 against Vietnam’s Minh Tan Nguyen & Gia Nghi Trinh in Teqball Mixed Doubles.
Set 1: 9–12
Set 2: 6–12
With this result, the Indian Teqball Team’s campaign at the Asian Games…
ऋषभ दास ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अपने हीट में 54.85 सेकंड के समय के साथ ऋषभ दास ने 5वां स्थान हासिल किया.
🏊 Men’s 100m Backstroke | Heats – Overall
A strong showing for India in the Men’s 100m Backstroke heats.
• Rishab Das (TOPS Development Athlete), making his Asian Games debut, clocked 54.85 seconds to finish 5th overall and qualify for the Final.
• Utkarsh Santosh Patil…
एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक मेजबान देश जापान के ताकुमी होजो ने जीता है. होजो ने पुरुषों की इंडिविजुअल ट्रायथलॉन स्पर्धा में स्वर्णिम जीत हासिल की.
महिला हॉकी में भारत अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ रहा है. भारत के लिए पहला गोल लारेमसियामी ने दाग दिया है. भारतीय टीम इस मैच में उज्बेकिस्तान पर पूरी तरह हावी दिखाई दी रही है.
टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा के अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने इंडोनेशिया पर 2-0 की बढ़त बना ली. दीया चिताले ने भी अपना मैच 3-0 से जीता.
टेकबॉल में मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस की भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 9-12 से गंवा दिया.
टेबल टेनिस की विमेंस टीम स्पर्धा के पहले ग्रुप स्टेड मैच में भारत और इंडोनेशिया आमने-सामने हैं. श्रीजा अकुला ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई है. श्रीजा ने 3-1 से जीत दर्ज की.
वुशु में सूरज सिंह मयांगलाम्बम ने निराश किया. चांगक्वान मेन्स फाइनल में सूरज सिंह 11वें स्थान पर रहे. इस फाइनल में 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे.
India’s Suraj Singh Mayanglambam finished 11th in the Wushu Men’s Changquan Final at the Asian Games, with a score of 9.683.
All the best 🇮🇳
टेकबॉल में भारत की क्विम्सी डिसूजा कांस्य पदक का मैच हार गईं. विमेंस सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विमसी को जापान की युइना सकामोटो के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड नंबर-7 सकामोटो ने दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की. सकामोटो ने दूसरा सेट 12-11 से जीता. उससे पहले जापानी खिलाड़ी ने पहला सेट भी इसी अंतर से जीता था. अब क्विमसी कुछ देर बाद मोहम्मद अनस बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच में उतरेंगी.
विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दूसरे सीरीज के बाद स्थिति थोड़ी बदल गई. सोनम मस्कर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि विदर्सा कोचलुम्कल विनोद की कमजोर दूसरी सीरीज ने उन्हें 10वें स्थान पर पहुंचा दिया है. फिलहाल साउथ कोरिया और चीन क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक की स्थिति में हैं. हालांकि, स्पर्धा अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम नतीजे आने तक पदक की स्थिति बदल सकती है. विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2019 वर्ल्ड कप फाइनल जीत चुकीं इलावेनिल वलारिवन ने अभी निशाना नहीं साधा है. उनके उतरने के बाद भारत की स्थिति में बदलाव की उम्मीद है.
टेकबॉल में विमेंस सिगल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत की क्विम्सी जोआकिम डिसूजा ने दबाव के बीच शानदार जुझारूपन दिखाया. जापान की युइना सकामोटो के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में वह 1-5 से पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया.सकामोटो ने इसके बाद अपनी सर्विस में सुधार किया और लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन क्विम्सी की लय नहीं टूटी. भारतीय खिलाड़ी ने एक समय स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया.पहले सेट के आखिरी दो अंक बेहद रोमांचक रहे. दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा, लेकिन सकामोटो ने निर्णायक क्षणों में बाजी मारते हुए पहला सेट 12-11 से अपने नाम कर लिया.
सुबह 5:30 बजे- वुशु – मेन्स चांगक्वान फाइनल – सूरज सिंह मयांगलाम्बम
सुबह 6:15 बजे- शूटिंग – 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुजअल क्वालिफिकेशन – सोनम उत्तम मस्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:15 बजे- शूटिंग – 10 मीटर एयर राइफल विमेंस टीम फाइनल- सोनम उत्तम मस्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:30 बजे- टेबल टेनिस – महिला टीम ग्रुप एफ- भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 6:30 बजे – टेकबॉल- विमेंस सिंगल्स कांस्य पदक मैच – क्विम्सी जोआकिम डिसूजा
सुबह 7:00 बजे – टेकबॉल- मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच – क्विम्सी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान
सुबह 7:10 बजे – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस ट्रेडिशनल -60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल – सुचिका तारियाल बनाम अल्तान बैगलमा
सुबह 7:22 बजे- तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 5- आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टन
सुबह 7:30 बजे- हॉकी – महिला पूल बी – भारत बनाम उज्बेकिस्तान
सुबह 7:37 बजे- तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 3- उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास
सुबह 9:00 बजे- टेबल टेनिस – पुरुष टीम ग्रुप एफ – भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 10:30 बजे- क्रिकेट – महिला सेमीफाइनल – भारत बनाम बांग्लादेश
सुबह 11:00 बजे- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मेन्स ट्रेडिशनल – 77 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल – वरुण सान्याल
सुबह 11:00 बजे – शूटिंग – 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुअल फाइनल – सोनम उत्तम मास्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफाई करने पर)
सुबह 11:30 बजे: बैडमिंटन – महिला टीम राउंड 1 – भारत बनाम कजाकिस्तान
सुबह 11:30 बजे: हॉकी – पुरुष पूल ए – भारत बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 12:30 बजे: टेबल टेनिस – महिला टीम ग्रुप एफ – भारत बनाम सिंगापुर
दोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु – विमेंस 52 किलोग्राम 1/8 फाइनल – अपर्णा
दोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु – मेन्स 75 किग्रा 1/8 फ़ाइनल – विक्रांत बलियान
दोपहर 2:43 बजे: तैराकी – मेन्स 100 मीटर फ्रीस्टाइल – फाइनल – आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टन (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 2:43 बजे: तैराकी – मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक – फाइनल – उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:00 बजे: टेबल टेनिस – पुरुष टीम ग्रुफ F – भारत बनाम ईरान
एशियन गेम्स में रविवार (20 सितंबर) को भारत का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के सामने होगी, जबकि महिला और पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. शूटिंग में भारतीय विमेंस टीम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक के लिए निशाना साधेगी. वहीं वुशु में सूरज सिंह मयांगलाम्बम मेन्स चांगक्वान फाइनल में उतरे हैं, जहां उनके पास पदक जीतने का मौका होगा. सुबह के सत्र में सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स क्वार्टरफाइनल में चुनौती पेश करेंगी.
टेकबॉल भी भारत के लिए खास रहने वाला है. क्विम्सी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक के लिए उतरी हैं. अगर वह पोडियम फिनिश हासिल करती हैं, तो टेकबॉल में भारत के लिए एशियन गेम्स में ये पहला पदक होगा. रविवार को भारतीय खिलाड़ी टेबल टेनिस, तैराकी और विमेंस बैडमिंटन में भी अपने-अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे. तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों के पास हीट से आगे निकलकर फाइनल में जगह बनाने और पदक की दौड़ में पहुंचने का मौका रहेगा. वुशु में विक्रांत बालियान और अपर्णा भी चुनौती पेश करेंगे.
एशियन गेम्स 2026 में पहले दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पहले दिन भारत जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा, उससे जुड़े अपडेट्स हम लगातार यहां शेयर कर रहे हैं. कृपया ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights:
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
