सांसद का नेहरू की फोटोज पर तंज, कांग्रेस ने किया Fact Check

बीजेपी MP ने नेहरू की फोटोज शेयर कर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया Fact Check

राहुल गांधी के गले मिलने वाले विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जवाहरलाल नेहरू की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. कांग्रेस ने इसे तस्वीरों को बिना संदर्भ के पेश करने की कोशिश बताया. इसके बाद दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई.

Advertisement
X

जवाहरलाल नेहरू की पुरानी तस्वीरें शेयर कर विवादों में घिरे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे.  (Photo: X/@nishikant_dubey and PTI)

जवाहरलाल नेहरू की पुरानी तस्वीरें शेयर कर विवादों में घिरे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे. (Photo: X/@nishikant_dubey and PTI)

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणी और संदीप दीक्षित के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर तंज कसने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के गले लगाने के तस्वीर के बाद अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस विवाद को और हवा दे दी.

निशिकांत दुबे ने X पर नेहरू की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मेरी लाइब्रेरी में नेहरू-गांधी परिवार पर एक किताब से कुछ तस्वीरें. इन तस्वीरों में नेहरू अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित, भतीजी नयनतारा सहगल और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जैकलीन कैनेडी के साथ नजर आए. हालांकि, दुबे ने इन तस्वीरों को सीधे तौर पर ‘किस’ वाली तस्वीरें नहीं बताया, लेकिन उनके पोस्ट से ऐसा संकेत मिला कि तस्वीरों में नेहरू महिलाओं के साथ करीबी पलों में दिख रहे हैं.

इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू की तस्वीरों को बिना संदर्भ के पेश किया जा रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एक तस्वीर में नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित उनके गाल पर प्यार से किस करती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर उनकी भतीजी नयनतारा सहगल के साथ है. उन्होंने मार्च 1962 की एक तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें होली के दौरान नेहरू जैकलीन कैनेडी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

कांग्रेस हमलावर

सुप्रिया श्रीनेत ने निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि’तुम्हारे घर की महिलाएं भी तुमसे सुरक्षित रहें- जंगली जानवर.’ वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी बीजेपी सांसद के पोस्ट की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए दशकों से चुनिंदा तस्वीरों, इशारों और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने की कोशिश की जाती रही है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक अभिवादन कोई विवाद नहीं है और पुरानी तस्वीर को गलत काम का सबूत नहीं माना जा सकता.

क्या है विवाद की शुरुआत

यह पूरा विवाद राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गले मिलने के बाद शुरू हुआ था. राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी की विदेश नीति पर भी तंज कसा था. इससे पहले शुक्रवार को निशिकांत दुबे ने राहुल के तंज के जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फिदेल कास्त्रो और यासिर अराफात के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं. सके अलावा उन्होंने आठ साल पहले लोकसभा में राहुल गांधी के पीएम मोदी को गले लगाने की वायरल तस्वीर शेयर कर भी टिप्पणी की थी. इस तरह पुरानी तस्वीरों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर राजनीतिक जुबानी जंग तेज हो गई है.

—- समाप्त —-
Live TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *