IND vs SL: यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 30 मैच, 30 मैदान फिर हो गया ये करिश्मा!
गॉल में यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों में 32 रन बनाकर बहुत ही सहज नजर आ रहे थे. वह केएल राहुल के साथ टीम को एक मजबूत शुरुआत दे रहे थे. तभी वह एक खराब कॉल के कारण रन आउट हो गए.

यशस्वी ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड. (PHOTO: AP)
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ संभलकर खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई.
भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यशस्वी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम बल्लेबाजों के नाम दर्ज है.
यह यशस्वी के करियर का 30वां टेस्ट मैच था और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने शुरुआती सभी 30 टेस्ट मैच 30 अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं. यानी आज तक उन्हें अपने टेस्ट करियर में किसी भी स्टेडियम में दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला है.
Rock-solid knock! 👌
21st Test FIFTY for #TeamIndia vice-captain KL Rahul 👍
He and Devdutt Padikkal also complete a 1⃣0⃣0⃣-run stand! 🤝
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/25x9S68qyG
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
यशस्वी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
यशस्वी के इस सफर की शुरुआत जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के रोसो से हुई थी. इसके बाद कैरिबियन द्वीप, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग मैदानों से होते हुए उनका यह अनोखा कारवां अब श्रीलंका के गॉल तक पहुंच चुका है.
FIFTY for Devdutt Padikkal! 👏
He brings up his second half-century in Test cricket as #TeamIndia move past 120. 🙌
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/wwt9keORqD
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
सचिन के खास क्लब में एंट्री
अलग-अलग वेन्यू पर करियर की शुरुआत करने का यह अनोखा ट्रेंड यशस्वी से पहले भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिला था. पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मैच 33 अलग-अलग मैदानों पर खेले थे.
KL Rahul and Yashasvi Jaiswal are opening the batting for #TeamIndia in a milestone game.
Follow the updates live here – https://t.co/bg2q0J2x1f #SLvIND pic.twitter.com/Lb3UVIQEw7
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच 32 अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे. अब यशस्वी जायसवाल भी इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की है. 30 टेस्ट मैचों की 55 पारियों में उनके नाम 48.43 की बेहतरीन औसत से 2,567 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतक जमाए हैं, जिसमें नाबाद 214 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.


